Hot News

सम्मान समारोह में भावुक हुए थाना अध्यक्ष व ग्रामीण

आजमनगर थाना परिसर में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में वर्तमान थाना अध्यक्ष नीरज कुमार व निवर्तमान थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह कुछ देर के लिए भावुक हो गये. आजमनगर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों का मिला प्यार कुंदन कुमार सिंह को भावुक होने के लिए विवश कर दिया. यह प्यार एक तरफा नहीं था. पुलिसिंग व्यवस्था के साथ-साथ लोगों का प्यार पाने के लिए कुंदन कुमार सिंह ने भी एक अच्छे व्यक्तित्व का सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ा था. यही वजह थी के थाना क्षेत्र के लोगों का प्यार कुंदन कुमार सिंह को भावुक होने के लिए भी विवश कर दिया. आलमपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इंजीनियर इजहार आलम, पूर्व मुखिया सुभान प्रशासन, जदयू के सुनील सिंह विश्व हिंदू परिषद के राजू सिंह, बुलबुल खान आदि लोगों ने 23 माह के कार्यकाल का बखान करते हुए कुंदन कुमार सिंह को एक अच्छे पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था के साथ-साथ सोसाइटी के मामले में भी अहम भूमिका निभाते हुए थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ा है. बजरंग दल के सदस्य सनातन पोद्दार,पंचायत समिति सदस्य राकेश पोद्दार, मोनू भगत, मिस्टर आलम, कैसर आलम आदि सहित आजमनगर थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक आर्यन कुमार, अपर थाना अध्यक्ष जीतलेश कुमार, नित्यानंद कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सम्मान समारोह में भावुक हुए थाना अध्यक्ष व ग्रामीण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top