नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड के गोस्वामी मठ हरसिंगपुर निवासी अंतर्राष्ट्रीय पैराशूटर संजीव कुमार गिरि को प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में शनिवार को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। समारोह में प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी एवं उप प्रमुख संजीव कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से श्री गिरि को मिथिला की परंपरा के अनुसार चादर, माला एवं पाग भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी ने कहा कि पैराशूटर संजीव कुमार गिरि ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ये अधिक से अधिक मेडल जीतकर लाएं ताकि नई पीढ़ी के खिलाड़ी भी इनसे प्रेरणा ले सके। मौके पर सरायरंजन उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार ठाकुर, कुमार विश्वनाथ, कृष्ण मोहन गिरि, दयानंद दास, बब्बन गिरि ,भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बबलू झा, बहादुर दास,कुंदन पुरी, मिथुन पुरी, हरेराम गिरि,जगन्नाथ पासवान, जितेंद्र पासवान, संजीव कुमार, रिया ईश्वर, दीया ईश्वर सहित कई अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।