Hot News

सरायरंजन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड से लेकर गांव तक में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय एवं पंचायत समिति भवन पर प्रमुख वीणा कुमारी ने झंडोतोलन की। श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के परिसर में सुपरीटेंडेंट डॉक्टर जीसी कार्ड ने झंडोत्तोलन किया। आंगनबड़ी कार्यालय पर सीडीपीओ पुष्पराज हिमांशु ने झंडोतोलन किया। व्यापार मंडल पर ललन कुमार ईश्वर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार, सरायरंजन थाना परिसर में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, मुसरीघरारी थाना परिसर में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, घटहो थाना में थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा, मनरेगा कार्यालय पर कार्यक्रम पदाधिकारी राहुल कुमार, प्रखंड भाजपा कार्यालय पर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बबलू झा, प्रखंड जदयू कार्यालय पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, सरायरंजन नगर पंचायत कार्यालय पर मुख्य पार्षद पूजा कुमारी, सरायरंजन पश्चिमी पैक्स पर पैक्स अध्यक्ष नीतू देवी, मध्य विद्यालय गंगापुर में प्रधानाचार्य अखिलेश ठाकुर, राजकीय मध्य विद्यालय गुढमा में प्रधानाध्यापिका शांति कुमारी, केएसआर इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य बद्रीनाथ, केएसआर डिग्री कॉलेज पर प्रधानाचार्य डां. बिपिन झा, इंजीनियरिंग कॉलेज नरघोघी में प्राचार्य डॉ. राजकिशोर तुगनायत, रायपुर बुजुर्ग पंचायत में पंचायत प्रशासन भवन पर मुखिया राधा देवी, धर्मपुर पंचायत में मो. अलाउद्दीन उर्फ पातोजी, मुखिया मुसरीघरारी नगर पंचायत कार्यालय पर मुसरीघरारी की मुख्य पार्षद ने झंडोत्तोलन किया गया। मौके पर बीडीओ सुनील कुमार, सीओ निशांत कुमार, विपिन कुमार ईश्वर, उप प्रमुख संजीव कुमार ठाकुर, अजीत कुमार झा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुमार विश्वनाथ, बैद्यनाथ ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद हरेराम सहनी, मुकेश राय कुमार, विश्वनाथ पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश झा, समाज सेवी चंदन कुमार झा, पंचायत समिति सदस्य जयप्रकाश राय, गंगसारा पंचायत के उप मुखिया संतोष कुमार, डीलर अजय कुमार राय, अरुण सोनी, राजीव रंजन, पूर्व मुखिया जितेंद्र राय, सुनील कुमार ईश्वर आदि मौजूद थे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top