Hot News

सर्वर ठप होने से नहीं बने आधार कार्ड, हजारों लोग हुए परेशान

सर्वर ठप होने से नहीं बने आधार कार्ड, हजारों लोग हुए परेशान संवाददाता, पटना. यूआइडीएआइ का सर्वर ठप होने से शनिवार को डाकघर स्थित केंद्र समेत अन्य जगहों पर आधार कार्ड संबंधी काम नहीं हो पाया. इसके कारण हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. दूर-दराज इलाके से आये लोग निराश होकर वापस लौटना पड़ा. जानकारी के अनुसार आज सुबह आठ बजे से ही यूआइडीएआइ का सर्वर ठप था. इसके कारण डाक विभाग के कर्मचारी और अधिकारी परेशान रहे. दोपहर 12 बजे सर्वर में सुधार हुआ. इसके बाद नया आधार कार्ड बनाने, नाम आदि में परिवर्तन, आधार अपडेट व अन्य आधार संबंधी काम हो सका. डाक विभाग के मुताबिक पटना और आसपास इलाके में लगभग दो हजार से अधिक आधार कार्ड बनाये और आधार से संबंधित कार्य के लिए पहुंचते हैं. सबसे अधिक परेशानी उनलोगों को हुई सुबह पांच बजे ही पहुंच गये थे. डाकघर की ओर से लोगों के बीच टोकन बांटा जाता है. उसी के आधार पर आधार कार्ड का काम होता है. डाक विभाग (बिहार सर्किल) के डाक निदेशक (मुख्यालय) पवन कुमार ने बताया कि यूआइडीएआइ का सर्वर काम नहीं करने से लोगों के आधार संबंधी कार्य प्रभावित हुए. वैसे सर्वर डाउन होने से काम पिछले दो-तीन दिन से प्रभावित है. इसकी सूचना यूआइडीएआइ को दी गयी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सर्वर ठप होने से नहीं बने आधार कार्ड, हजारों लोग हुए परेशान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top