Hot News

सलमान खान की हीरोइन का X अकाउंट हैक, फैंस से की खास अपील

Chitrangda Singh: फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक, सेलेब्रिटीज की हर एक्टिविटी पर फैंस की नजर रहती है. लेकिन कई बार डिजिटल दुनिया में ऐसे झटके भी लग जाते हैं, जो सितारों को परेशानी में डाल देते हैं. इस बार ऐसी ही समाचार सामने आई है बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह को लेकर. दरअसल, चित्रांगदा सिंह का X (ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फैंस को दी है.

इंस्टा के जरिए फैंस से की अपील

एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह कि इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट फिलहाल उनके कंट्रोल में नहीं है और वे उसे वापस पाने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने फैंस से अपील की है कि जब तक अकाउंट रिकवर नहीं हो जाता, तब तक उस हैंडल से आने वाले किसी भी मैसेज या एक्टिविटी पर भरोसा न करें और उसे नजरअंदाज करें.

सलमान खान की मूवी में आएंगी नजर

चित्रांगदा ने अपने मैसेज में साफ लिखा कि उनकी टीम इस मामले पर काम कर रही है और जल्द ही अकाउंट को सुरक्षित वापस लाने की कोशिश की जा रही है. वर्कफ्रंट की बात करें तो चित्रांगदा सिंह जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ सलमान खान लीड रोल में दिखाई देंगे. इस फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं और यह 2020 की गलवान घाटी की घटना से प्रेरित बताई जा रही है. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: इंस्टा पर सिर्फ इन 2 लोगों को फॉलो करते हैं समय रैना, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

The post सलमान खान की हीरोइन का X अकाउंट हैक, फैंस से की खास अपील appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top