Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. जहां फैंस उनकी फिल्म मातृभूमि की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब उन्होंने एक नई फिल्म को लेकर बड़ा हिंट दे दिया है. खास बात ये है कि इस बार सलमान साउथ इंडस्ट्री के बड़े नामों के साथ हाथ मिलाते नजर आएंगे. दरअसल, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो साउथ के डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि वो इस अप्रैल से वामशी और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम शुरू करने जा रहे हैं. हालांकि, फिल्म का नाम या डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन फैंस का एक्साइटमेंट साफ दिख रहा है.
सलमान की मातृभूमि को लेकर भी चर्चा तेज
सलमान की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. माना जा रहा है कि ये फिल्म बड़े बजट की पैन-इंडिया प्रोजेक्ट हो सकती है. वहीं दूसरी तरफ मातृभूमि को लेकर भी चर्चा जारी है. पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बाद में बदल दिया गया. ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है. हालांकि इसकी रिलीज डेट फिलहाल आगे खिसक गई है, जिससे फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.
आखिरी बार सिकंदर में नजर आए थे सलमान
बता दें, सलमान खान आखिरी बार सिकंदर में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. ऐसे में अब फैंस को उनकी अगली फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं.
यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 में काम करने के लिए इस एक्टर ने मुंडवाया सिर, महीनों तक दिए ऑडिशन
The post सलमान खान साउथ के इस डायरेक्टर के साथ बनाने जा रहे फिल्म, लीक हुई जानकारी appeared first on Naya Vichar.