Hot News

सवर्ण समाज ने ‘सवर्ण स्वाभिमान मंच’ का किया गठन

जमुई. मुख्यालय स्थित एक निजी भवन में शुक्रवार को यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष जमादार सिंह ने की. बैठक की शुरुआत में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायप्रिय निर्णय का स्वागत किया गया. बैठक का मुख्य उद्देश्य सवर्ण समाज के स्वाभिमान और अस्मिता की सुरक्षा पर बल देना रहा. इस अवसर पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एक सशक्त संगठन का निर्माण किया जाये. बैठक में संगठन का नाम “सवर्ण स्वाभिमान मंच” रखने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. साथ ही सर्वसम्मति से अमित कुमार सिंह को इस मंच का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया. बैठक आठ फरवरी को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रखा गया. मौके पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रकाश कुमार सिन्हा, श्रीराम सिंह, प्रवीण कुमार सिन्हा, प्रभात कुमार सिन्हा, विपुल कुमार भारद्वाज, ओमप्रकाश सिंह, गोपाल शरण सिंह, विजय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, अरुणेश कुमार मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, दिलीप सिंह, विवेकानंद सिंह, मिथिलेश सिंह, मंटू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

The post सवर्ण समाज ने ‘सवर्ण स्वाभिमान मंच’ का किया गठन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top