Hot News

सांसद ने गुमला अंजुमन को भेंट की एंबुलेंस

गुमला. लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने अपने एकदिवसीय दौरे के क्रम में अंजुमन इस्लामिया के कार्यालय पहुंच कर सामाजिक सरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य किये. उन्होंने अपनी सांसद निधि से अंजुमन इस्लामिया को एक एंबुलेंस भेंट की. एंबुलेंस मिलने से क्षेत्र के जरूरतमंदों, खासकर गरीब, असहाय और आपातकालीन मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. सांसद ने कहा कि समाज की असली मजबूती सेवा, सहयोग और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होने से आती है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा एक मूलभूत जरूरत है और समय पर इलाज न मिलने से कई बार लोगों की जान तक चली जाती है. ऐसे में एंबुलेंस जैसी सुविधा जरूरतमंदों तक समय पर मदद पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनती है. उन्होंने अंजुमन इस्लामिया द्वारा लगातार किये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था बिना भेदभाव के मानव सेवा में लगी हुई है, जो समाज के लिए प्रेरणादायी है. सांसद ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आनेवाले समय में भी क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य व बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत किया जाये. उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता बनाये रखने की अपील की. साथ ही युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा, रमेश कुमार, अकील रहमान, अनिरुद्ध चौबे, आलोक कुमार, गुड्डू, मनीष कुमार हिंदुस्तान, अंजुमन के सदर मोशाहिद आजमी पम्मू, सन्नी कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सांसद ने गुमला अंजुमन को भेंट की एंबुलेंस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top