Hot News

सांसें रोक देने वाले रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीता दिल्ली, इंपैक्ट प्लेयर आशुतोष का धमाल

IPL DC vs LSG: इंपैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा की धमाकेदार 31 गेंद पर 66 रनों की पारी ने दिल्ली कैपिटल्स को हारी हुई बाजी जीता दी. एक समय दिल्ली की टीम 65 पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए आशुतोष ने बाजी पलट दी. उन्होंने आते ही चौके-छक्के लगाने शुरू कर दिए. आशुतोष की पारी का लखनऊ के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. उनका साथ विपराज निगम ने दिया. जिन्होंने 15 गेंद पर 39 रनों की तेज पारी स्पोर्ट्सी. आशुतोष एक छोर से बड़े हिट लगाते रहे और दूसरी छोर से विकेट गिरते रहे. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 3 गेंद शेष रहते अपनी टीम को एक विकेट से जीत दिला दी. आशुतोष ने अपनी पारी में 5 छक्के और 5 चौके लगाए.

आखिरी ओवर का रोमांच

दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर ने फैंस की धड़कने बढ़ा दी थी. आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी. स्ट्राइक पर मोहित शर्मा थे, जो दिल्ली की आखिरी उम्मीद थे. 9 बल्लेबाज पहले ही आउट हो चुके थे. पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील हुई जिसे अंपायर ने नकार दिया. पंत ने रिव्यू लिया और मोहित नॉटआउट रहे. अगली गेंद पर किसी तरह मोहित ने एक रन निकाला और स्ट्राइक पर आशुतोष आ गए. फिर क्या था, आशुतोष ने अगली ही गेंद पर छक्का लगा दिया और दिल्ली यह मुकाबला जीत गया.

मिशेल मार्श और पूरन की धमाकेदार पारी बेकार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने दिल्ली को 210 रनों का लक्ष्य दिया था. मिशेल मार्श और निकोलस पूरन की धमाकेदार पारियों के बाद लखनऊ को कोई और बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाया, नहीं तो यह स्कोर 250 के पार भी जा सकता था. पूरन ने 75 और मिशेल मार्श ने 72 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई. इन दोनों के आउट होने के बाद लखनऊ की टीम लड़खड़ा गई.

लखनऊ ने दिया था 210 रनों की लक्ष्य

लखनऊ को शुरुआती झटका पांचवें ओवर में एडन मारक्रम के रूप में लगा, जो 15 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद मार्श और पूरन ने ताबड़तोड़ चौके-छक्के लगाने शुरू कर दिए. दोनों ने टीम के स्कोर को 9 ओवर में 100 के पार पहुंचा दिया. टीम के लिए डेविड मिलर ने 27 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. कुछ 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. लेकिन अंत तक लखनऊ की टीम 209 के स्कोर तक पहुंच गई.

ये भी पढ़ें…

जिसकी गेंद पर धोनी ने दिखाई बिजली सी तेजी, उसने कहा- दुनिया से बाहर, उनके जैसा…

विकेट के पीछे थे धोनी, डेब्यू करने आए ‘झारखंड के गेल’, CSK vs MI मैच में रॉबिन मिंज का स्पेशल मोमेंट

जोफ्रा आर्चर और ‘ब्लैक टैक्सी’; हरभजन सिंह ने ये क्या कर डाला, बोला कुछ ऐसा मच गया भारी बवाल

The post सांसें रोक देने वाले रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीता दिल्ली, इंपैक्ट प्लेयर आशुतोष का धमाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top