Hot News

साइकिल रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

पुरैनी. यूवीके कॉलेज कड़ामा में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ माधवेंद्र झा के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर मिश्र, प्रो अमरेंद्र झा, प्रो प्रेमनाथ आचार्य के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक किया. कार्यक्रम के दौरान मौजूद कम्युनिटी कॉलेज के निदेशक डॉ सिप्पू कुमार ने कहा कि साइकिल रैली तथा विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. उन्होंने साइकिल की सवारी के माध्यम से पर्यावरण को प्रदूषण से स्वच्छ रखने का एक आसान तरीका बताया तथा इसके उपयोग से शरीर को होने वाले फायदे के बारे में भी जानकारी दी. मंगलवार को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पहले तो महाविद्यालय के बहुउद्देशीय भवन में कार्यशाला का आयोजन किया. इसके उपरांत महाविद्यालय परिसर से साइकिल रैली निकालकर राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा चिन्हित टोल मोहल्ले में जाकर लोगों को जागरूक किया. मौके पर प्रो राजीव कुमार रमन, प्रो प्रियंका पूजा, प्रो विनोद शंकर, भगवान मिश्र, नारायण मिश्रा, हरिओम झा, अभिनव कुमार, आयुष मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post साइकिल रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top