Rajpal Yadav: बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव की मुश्किलें अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही हैं. चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है, ताकि वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल हो सकें. हालांकि, अभी भी उनके ऊपर साढ़े 6 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसे जमा करने के बाद ही यह केस पूरी तरह खत्म हो सकेगा.
केस में अब भी साढ़े 6 करोड़ बकाया
शिकायतकर्ता के वकील अवनीत सिंह सिक्का ने बताया कि राजपाल यादव ने अब तक 1.5 करोड़ रुपये अपने वकीलों और कोर्ट में जमा करा दिए हैं. इसके पहले उन्होंने 75 लाख और 25 लाख की राशि पहले ही कोर्ट में जमा कराई थी. अब भी लगभग साढ़े 6 करोड़ रुपये बकाया हैं.
6 करोड़ देने पर केस खत्म
वकील ने स्पष्ट किया कि यदि राजपाल यादव यह बकाया राशि अदालत में जमा करा देते हैं, तो यह केस समाप्त किया जा सकता है. अदालत ने उन्हें 18 मार्च तक पेश होने के लिए कहा है, लेकिन अगर पहले यह राशि दी जाती है, तो मामले को जल्दी खत्म किया जा सकता है.
बॉलीवुड सितारे कर रहे मदद
5 फरवरी को राजपाल यादव ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और वे खुद इस प्रॉब्लम का समाधान ढूंढेंगे. इसके बाद बॉलीवुड के कई बड़े सितारों जैसे सोनू सूद, अजय देवगन ने उनका साथ दिया. कुछ सितारों ने पैसे दिए तो कुछ ने फिल्म ऑफर देकर मदद की.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की सजा पर अंतरिम रोक, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत
The post साढ़े 6 करोड़ जमा होंगे तो केस होगा खत्म, फिलहाल राजपाल यादव को 18 मार्च तक राहत appeared first on Naya Vichar.

