Hot News

सायरामिलिक गांव में रुपये लेनदेन विवाद में मारपीट, 9 पर केस

फलका फलका थाना क्षेत्र के सायरामिलिक के एक व्यक्ति ने पैसे के लेन- देन के विवाद में मारपीट व तोड़फोड़ कर रूपये छीन लेने के आरोप में नौ नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध थाना में शिकायत किया है. पीड़ित तस्लीम ने थाना में दिये आवेदन में जिक्र किया है कि 31 मई को मेरे अनुपस्थिति में युसुफ सायरामिलिक निवासी मेरे दरवाजे पर आकर मेरी मां को गाली गलौज करने लगा. जब मां ने गाली देने से मना किया तो उसी क्रम में इलियास, साबीर, ओबेदुर, सौदुल सभी सायरामिलिक निवासी आये और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. इसी दौरान मेरा भाई आया तो सबीर ने तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया. जब बीच बचाव करने मेरी भाभो आयी तो उनके साथ कलीमुद्दीन, कौशर, अब्दुल्ली सभी मिलकर लाठी-डंडे से बुरी तरह से मारपीट किया. इस दौरान सभी आरोपितों ने दरवाजे पर रखा कार को तोड़फोड़ कर दिया. घर में रखा साढ़े चार लाख रुपये निकाल लिया. पीड़ित ने आरोपितों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. आरोपित पक्ष ने भी पीड़ित पक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. मामले में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी. दूसरे पक्ष के ओबेदुर ने बताया की मेरे ऊपर लगाए आरोप सरसर झूठा है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सायरामिलिक गांव में रुपये लेनदेन विवाद में मारपीट, 9 पर केस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top