बलिया बेलौन सालमारी रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा में स्थित क्रॉसिंग मोड़ के पास रविवार को दर्दनाक हादसा में अज्ञात स्त्री की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्त्री अचानक रेल पटरी पर आ जाने से ट्रेन की चपेट में आ गयी. हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है. जीआरपी बारसोई की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की. स्त्री की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है. रेलवे ट्रैक पर लगातार हो रहे हादसे लोगों की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर सवाल खड़े कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाये. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतका की पहचान होते ही परिजनों को सूचना देने की बात कही है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post सालमारी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर स्त्री की मौत appeared first on Naya Vichar.