Hot News

सावधान! 26 जनवरी को रांची की इन सड़कों पर निकलने से पहले देख लें ये मैप, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में

Ranchi Traffic Advisory, रांची : सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हर बार की तरह इस बार भी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा. समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे महामहिम राज्यपाल के आगमन के साथ होगी. इसे लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. 20 जनवरी से लेकर 26 जनवरी को समारोह समाप्ति तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए गए हैं.

कितने समय तक के लिए भारी वाहनों की है नो इंट्री

ट्रैफिक गाइडलाइन के अनुसार गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रांची शहरी क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. बाहर के जिलों से आने वाले बड़े वाहन शहर में निर्धारित मार्गों से ही प्रवेश कर सकेंगे.

Also Read: सारंडा में 17 माओवादियों की मौत पर नक्सलियों में पसरा डर, मुठभेड़ को बताया फर्जी, बोले- आदिवासी इलाकों में दहशत

भारी वाहनों का किन जगहों पर होगा ठहराव

  • चाईबासा खूंटी रोड होते हुए आने वाले वाहन बोड़ेया में ही रूक जाएंगे
  • गुमला सिमडेगा मार्ग से आने वाली गाड़ी कटहल मोड़ तक ही आएगी.
  • जमशेदपुर से रांची आने वाली बस या ट्रक दुर्गा सोरेन चौक रांची तक ही आ सकेगी.
  • कांके पतरातू के रास्ते आने वाली भारी और बड़ी गाड़ी लॉ यूनिवर्सिटी तक ही आ सकेगी.
  • बूटी मोड़ से होकर कोकर बरियातू के रास्ते आने वाली बसों और ट्रकों का ठहराव बूटी मोड़ में ही हो जाएगा.
  • बूटी मोड़ से होकर कोकर स्पोर्ट्सगांव के रास्ते आने वाले वाहन स्पोर्ट्सगांव चौक पर रूक जाएंगे.
  • वहीं, तिलता चौक (रिंग रोड) से पिस्का मोड़ की ओर आने वाली गाड़ी पंडरा बाजार तक ही आ सकेगी.

इन इलाकों में विशेष ट्रैफिक नियंत्रण

जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बिरसा चौक, कटहल मोड़, आईटीआई मोड़, दुर्गा सोरेन चौक, सदाबहार चौक, लॉ यूनिवर्सिटी, बूटी मोड़ और स्पोर्ट्सगांव चौक के आसपास यातायात पर विशेष निगरानी रहेगी.

वीवीआईपी और अतिथियों के लिए निर्धारित मार्ग

राज्यपाल, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, सांसद-विधायक और केंद्र-राज्य प्रशासन के अधिकारी निर्धारित वीवीआईपी मार्गों से ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे. आम नागरिकों के लिए इन मार्गों पर आवागमन सीमित रहेगा.

किन किन जगहों पर है किन लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था

  • वीवीआईपी वाहन: मुख्य मंच के पीछे
  • पदाधिकारियों के वाहन: पितांबर पार्क/ऑक्सीजन पार्क के पास
  • नारंगी पास वाले वाहन: मुख्य मंच से पश्चिम की ओर बने पार्किंग स्थल
  • मीडिया कर्मी: हॉकी स्टेडियम के पास आर्मी ग्राउंड में पार्किंग
  • आम वाहनों की पार्किंग: टीआरआई मैदान के सामने

कौन कौन से गेट से मिलेगा प्रवेश

मोरहाबादी क्षेत्र में केवल निर्धारित ड्रॉप गेट नंबर 01, 02, 04, 05, 07, 11, 12 और 13 से ही वाहनों का प्रवेश होगा. इसके अलावा अन्य सभी रास्तों से प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से क्या अपील की

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से मोरहाबादी क्षेत्र में न जाएं. साथ ही वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर और ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें, ताकि समारोह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.

Also Read: झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पढ़ें 26 जनवरी का वेदर रिपोर्ट

The post सावधान! 26 जनवरी को रांची की इन सड़कों पर निकलने से पहले देख लें ये मैप, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top