विधायक मनोज यादव ने किया शिलान्यास
बेलहर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत साहबगंज बाजार में पानी निकासी की समस्या समाधान के लिए शनिवार को स्थानीय विधायक मनोज यादव ने मुख्य सड़क पर 32 लाख 96 हजार की लागत से बनने वाले नाला का शिलान्यास किया. ज्ञात हो कि साहबगंज बाजार में पानी निकासी का कोई साधन नहीं रहने के कारण कई वर्षों से बाजार में नाले की पानी का जमाव रहता था, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था तथा गंदगी एवं बदबू पसरा रहता था. स्थानीय लोगों द्वारा कई बार समस्या को जनप्रतिनिधियों के सामने रखी गयी. जिस पर विधायक मनोज यादव ने संज्ञान लेते हुए साहबगंज बाजार के नाले की निकासी के लिए पहल कर योजना की स्वीकृति दिलाई है, जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है. इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार सिंह, मुखिया रामानंद पंडित, पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार भगत, मंटू भगत, संजीव भगत, दिनेश सिंह, शंभू साह, संजय यादव, मुकेश साह, बृजेश यादव, राधे यादव, अशोक सिंह, वीरेंद्र सिंह, अविनाश रजक, सुजीत साह, युगल किशोर भगत, दीप नारायण तांती सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post साहबगंज बाजार में 32 लाख 96 हजार की लागत से बनेगा नाला appeared first on Naya Vichar.