Hot News

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखेंगे मेयर

कोलकाता. सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना कोलकाता नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती है. लाख कोशिशों के बावजूद निगम सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और खरीद ब्रिकी पर रोक नहीं लगा पा रहा है. ऐसे में अब कार्रवाई के लिए मेयर फिरहाद हकीम पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखेंगे. वहीं निगम का कहना है कि महानगर में जल जमाव के 50 फीसदी मामलों में सिंगल यूज प्लास्टिक जिम्मेवार है. पॉलीथिन की निगम सीवरेज जाम हो जाता है. जिसके कारण निकासी व्यवस्था प्रभावित होती है. इस संबंध में बुधवार को निगम के मासिक अधिवेशन में तृणमूल पार्षद अयन चक्रवर्ती द्वारा सदन एक प्रस्ताव पेश किया गया था. इस प्रस्ताव में उन्होंने कोलकाता में हुए मूसलाधार बारिश का जिक्र किया. इसके साथ ही उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की. उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट अमेंडमेंट रूल्स का जिक्र किया.इस संशोधित कानून के तहत कार्रवाई करने के लिए स्पेशल टॉस्क फोर्स गठन किये जाने की मांग की. इस इस प्रस्ताव पर मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर हम प्रतिबंध नहीं लगा पा रहा रहे हैं. उन्होंने बकाया कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट अमेंडमेंट रूल्स 2022 में विधानसभा से पारित किया गया था. इस कानून के अनुसार, विक्रेता पर 500 एवं क्रेता पर 50 रुपये जुर्माना लगाया जा सकता है, पर इसके बाद भी हम प्रतिबंध नहीं लगा पा रहे हैं. उन्होंने बताया कि कोलकाता की ड्रेनेज सिस्टम काफी उन्नत है, फिर भी जलजमाव हो रहा है. उन्होंने बताया कि प्लास्टिक जलजमाव ही नहीं, पर्यावरण के लिए भी नुकसानदेह है. जमीन में दब जाने के कारण प्लास्टिक का एक लेयर बन जाता है, जिसके कारण जमीन के भीतर जल प्रवेश नहीं कर पाता और प्लास्टिक जहर का रूप लेता रहता है.

पर्यावरण मंत्री को लिखेंगे पत्र :

मेयर ने कहा कि उक्त कानून के तहत जुर्माना लगाये जाने का प्रावधान है, पर निगम खुद किसी पर जुर्माना नहीं लगा सकता है, क्योंकि निगम के पास पुलिस नहीं है. अगर कोई व्यक्ति जुर्माना नहीं देता है तो हम उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं. ऐसे में प्लास्टिक पर पूरी तरह के प्रतिबंध लगाने के लिए पर्यावरण विभाग को सामने आना होगा. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पर्यावरण विभाग को पत्र लिखेंगे, ताकि पुलिस की मदद से प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा सके. उन्होंने कहा कि कोलकाता में सिंगल यूज प्लास्टिक बनाने वाले कारखानों पर निगम की ओर से कार्रवाई की गयी है, पर अन्य राज्यों से सिंगल यूज पालीथिन बंगाल व कोलकाता में प्रवेश कर रहे हैं. इसलिए पुलिस की मदद से ही इस पर पूरी तरह से रोक लगाया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखेंगे मेयर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top