Hot News

सिंह राशिफल 08 फरवरी 2026: प्रपोज डे पर पार्टनर के साथ मतभेद के संकेत, सिंगल्स रहें सावधान

Aaj Ka Singh Rashifal 08 January 2026: सिंह राशि (Leo)– केतु की आपकी राशि में मौजूदगी और सूर्य का मकर में होना फिजूलखर्ची बढ़ा सकता है. आज का दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है. आप अपने करियर के तरीके में कुछ बड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं. अगर पुरानी कोई शारीरिक समस्या परेशान कर रही थी, तो आज उससे राहत मिलेगी. किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: केतु का आपकी राशि में होना और सूर्य का मकर में गोचर आपको करियर के प्रति बहुत गंभीर बनाएगा, जिससे आप अपने काम करने के तरीके में बड़े बदलाव लाएंगे. आर्थिक रूप से दिन खर्चीला रह सकता है, इसलिए बिजनेस में किसी भी नए प्रोजेक्ट पर पैसा लगाने से पहले बजट का ध्यान रखें.

लव लाइफ: प्रपोज डे के दिन केतु के कारण पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन शुक्र की स्थिति इसे ज्यादा बढ़ने नहीं देगी. प्रपोज डे पर पार्टनर को कोई महंगा तोहफा देकर प्रपोज करने पर तनाव कम हो सकता है. सिंगल लोग प्रपोज डे के दिन दिन पुरानी बातों को यादकर अकेलापन महसूस कर सकते हैं.

हेल्थ: पुरानी शारीरिक समस्याओं जैसे जोड़ों के दर्द या कमर दर्द से आज बड़ी राहत मिलेगी. सूर्य का प्रभाव आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाएगा, फिर भी आपको अपनी आंखों का ख्याल रखना चाहिए और नियमित रूप से ठंडे पानी से आंखों को धोना चाहिए.

सावधानी: फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें वरना महीने के अंत में आर्थिक तंगी हो सकती है.

उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें और ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करें.

शुभ अंक- 3. शुभ रंग- केसरिया

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि

The post सिंह राशिफल 08 फरवरी 2026: प्रपोज डे पर पार्टनर के साथ मतभेद के संकेत, सिंगल्स रहें सावधान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top