Hot News

सिंह राशिफल 21 जनवरी 2026: आज का दिन रहेगा बेहद खास, पार्टनर के साथ बिताएंगे खुशनुमा पल

Singh Aaj Ka Rashifal 21 January 2026 : आज 21 जनवरी, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो रात 2 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज की सूर्योदय कालीन ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र तीनों ग्रह मकर राशि में स्थित हैं. मकर राशि में चतुग्रही योग बना है. जिससे कर्म, परिश्रम और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में तेजी देखने को मिल सकती है. देव गुरु गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं, जिससे पुराने फैसलों और योजनाओं पर दोबारा विचार करने की जरूरत पड़ेगी. शनि मीन राशि में हैं, जो धैर्य और अनुशासन की परीक्षा ले सकते हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. आज का दिन कर्म प्रधान है. सही निर्णय, संयम और धैर्य से लिया गया हर कदम आगे चलकर लाभ दे सकता है. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार ….

आज का राशिफल का video देखने के लिए ऊपर दिए गए link पर click करें

Singh Aaj Ka Rashifal सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ है. कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो जीवन को नई दिशा दे. बातचीत में संयम रखें और कटु शब्दों से बचें. परिवार की बातों में फँसकर रोमांस पीछे रह सकता है.

करियर / बिजनेस: ऑफिस में नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है. आपकी पहल और फैसले सीनियर्स को प्रभावित करेंगे. नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में मीटिंग्स और बातचीत से फायदा होगा. कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लें. जॉब बदलने की योजना आज जल्दबाजी में न बनाएं.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा. पिता या किसी वरिष्ठ पुरुष सदस्य का सहयोग मिलेगा. घर से जुड़ा कोई निर्णय आपके नेतृत्व में लिया जा सकता है. रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें.

लव लाइफ: लव लाइफ में आकर्षण बना रहेगा. पार्टनर से सरप्राइज या खास बातचीत हो सकती है. सिंगल लोगों के लिए नया कनेक्शन बन सकता है, लेकिन इगो बीच में न आने दें. रिश्ते में सम्मान बनाए रखना जरूरी है.

स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन ब्लड प्रेशर या हार्ट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. ज्यादा तला-भुना खाने से बचें. नियमित वॉक और हल्की एक्सरसाइज फायदेमंद रहेगी.

आज की सावधानी:

अहंकार और गुस्से पर नियंत्रण रखें.
बड़े फैसलों में जल्दबाज़ी न करें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (बुधवार):

गणेश जी की पूजा करें और दूर्वा अर्पित करें.
ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 11 बार जप करें.
हरी मूंग या हरी सब्ज़ी का दान करें.
नोट: यह उपाय सिंह राशि वालों को विवेक, स्थिरता और निर्णय क्षमता प्रदान करता है.

शुभ रंग: केशरी
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 21 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति

Also Read:- विनायक चतुर्थी पर क्यों वर्जित है चंद्र दर्शन? जानें दोष के उपाय और चंद्रोदय का समय

The post सिंह राशिफल 21 जनवरी 2026: आज का दिन रहेगा बेहद खास, पार्टनर के साथ बिताएंगे खुशनुमा पल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top