Hot News

सिउड़ी : तृणमूल में गुटीय झड़प से रणक्षेत्र में बदल गया पुरंदरपुर, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बीरभूम.

शनिवार को जिले के सिउड़ी थाना क्षेत्र का पुरंदरपुर इलाका तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में हुई हिंसक झड़प से रणक्षेत्र में बदल गया. दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे पर जम कर पथराव किया गया, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. बिगड़ती स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल को मोर्चा संभालना पड़ा. घटना से इलाके में उत्तेजना के मद्देनजर पुलिस बल गश्त कर रहा है. मामले में एक कार्यकर्ता को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया है. साथ ही कई अन्य लोगों को पकड़ कर पुलिस थाने ले गयी है. हिंसक झड़प शुरू होते ही पुरंदरपुर बाजार में दुकानों के शटर गिरा दिये गये. इसकी सूचना मिलते ही सिउड़ी थाने के आइसी संचयन बनर्जी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और बिगड़ती स्थिति संभाली. उस दौरान एक गुट के कार्यकर्ता को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल पुरंदरपुर में स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में है. गांव में पुलिस बल गश्त लगा रहा है.

बताया गया है कि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नूरुल इस्लाम और पूर्व तृणमूल अंचल अध्यक्ष एहसानुल हक उर्फ बकुल के गुटों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है. दोनों गुट इलाके में हावी होना चाहते हैं. शनिवार को सुबह जब नूरुल इस्लाम तृणमूल के पार्टी कार्यालय के पास पहुंचे, तो उन्हें अंदर जाने से रोकने की कोशिश की गयी. किसी तरह वह अंदर गये, तो उनकी कुर्सी हटा दी गयी. आरोप है कि ऐसा दूसरे गुट के लोगों ने किया. इसे लेकर दोनों गुटों में विवाद होने लगा, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गया. दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे पर जम कर पथराव किया गया. इसमें कुछ लोग घायल हो गये हैं. दोनों ही गुटों के सदस्यों के बीच झड़प से इलाका रणक्षेत्र में बदल गया. जम कर पत्थरबाजी की गयी, जिसमें दोनों पक्षों से कुछ लोग घायल हो गये. देखते-देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गयी.

सूचना पाते ही सिउड़ी थाने के आइसी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने पुरंदरपुर बाजार में पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया. तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आयी. झड़प में शामिल कई लोगों को पकड़ कर पुलिस थाने ले गयी. तृणमूल नेता नूरुल इस्लाम का इल्जाम है कि एहसानुल हक उर्फ बकुल के लोगों ने उनके बेड़े से 35 बकरियां चुरा लीं. बकरियों को वापस करने को लेकर जब नूरुल इस्लाम पार्टी कार्यालय पहुंचे, तो दूसरे गुट के लोगों ने नूरुल को पार्टी कार्यालय से बाहर कर दिया. उसके बाद स्थिति बिगड़ी और झड़प होने लगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सिउड़ी : तृणमूल में गुटीय झड़प से रणक्षेत्र में बदल गया पुरंदरपुर, पुलिस ने संभाला मोर्चा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top