रिविलगंज. 20 जनवरी से रिविलगंज सेमरिया स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर के स्पोर्ट्स मैदान में चल रहे रिविलगंज प्रीमियर लीग(आरपीएल) टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को सिताबदियारा पैंथर टीम और बैजूटोला वॉरियर्स टिम के बीच स्पोर्ट्सा गया. सिताबदियारा पैंथर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 174 रनों का लक्ष्य रखा,जवाब में बैजूटोला वॉरियर्स टिम ने 14 ओवर में 135 रन बनाकर ऑलआउट होकर ढेर हो गयी. सिताबदियारा पैंथर टीम ने कप पर कब्जा जमा लिया. मैच का उद्घाटन विधायक छोटी कुमारी व समाजसेविका राखी गुप्ता ने किया. वही विजेता टिम सिताबदियारा पैंथर को ट्राफी एवं एक लाख रुपये की राशि और उप विजेता टिम बैजूटोला वॉरियर्स को छोटा ट्राफी व 51 हजार रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया गया. पूर्व मंत्री बिहार प्रशासन एवं मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय ने विजेता टिम और उप विजेता टिम के खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें नगद व पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए,ताकि खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले. रिविलगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह मुन्ना,मुन्ना सिंह ने अतिथियों का आभार जताया और विजेता टीम और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत हार होती रहती है इसलिए निराश होने की आवश्यकता नहीं है और ज्यादा उत्साहित होने का भी बल्कि और मेहनत करने की जरूरत है. इस मौके हजारों स्पोर्ट्स प्रेमी मौजूद रहे.
The post सिताबदियारा पैंथर ने बैजूटोला वॉरियर्स को हराकर जीती ट्रॉफी appeared first on Naya Vichar.

