Hot News

सिर्फ 3 स्टेप में घर पर करें फेशियल, रुचिता घग ने बताया तरीका

3 Step Easy Facial At Home: अगर आप पार्लर जाए बिना घर पर ही फेशियल करना चाहती हैं, तो कंटेंट क्रिएटर रुचिता घग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @ruchita.ghag पर इसका एक आसान तरीका शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि आप सिर्फ 3 आसान स्टेप में घर पर ही फेशियल कर सकती हैं. घर पर फेशियल करने में इस्तेमाल होने वाली चीजें आपके किचन में आसानी से मिल जाती हैं, जो त्वचा को साफ, फ्रेश और ग्लोइंग बनाने में मदद करती हैं. आइए जानते हैं रुचिता घग के बताए 3 ईजी स्टेप फेशियल करने का तरीका और इसके फायदे.

होममेड फेस क्लींजर 

फेशियल करने का पहला स्टेप है फेस क्लींजर. इसे बनाने के लिए आप कच्चा दूध, थोड़ा शहद और टमाटर का रस लें. इसे अच्छे से मिक्स कर लें. अब तैयार है बनकर आपका होममेड फेस क्लींजर. इसमें आप कॉटन डुबोएं और चेहरे पर लगाकर 3-5 मिनट साफ करें.  

फायदे – होममेड फेस क्लींजर स्किन को गहराई से साफ करता है. पिगमेंटेशन (दाग-धब्बे) कम करने में मदद करता है और त्वचा को फ्रेश बनाएं रखता है. 

होममेड फेस स्क्रब 

घर पर फेशियल करने का दूसरा स्टेप है स्क्रब. होममेड फेस स्क्रब बनाने के लिए आप 1 चम्मच चावल का आटा, थोड़ा सा शहद और थोड़ा कॉफी लें. इन सारी चीजों को आप अच्छे से मिक्स करें, अब तैयार है बनकर आपका होममेड फेस स्क्रब. इसे आप हाथ ही मदद से चेहरे पर लगाकर अच्छे से 2 मिनट मसाज करें. 2 मिनट के बाद आप गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. 

फायदे – ये स्क्रब आपकी डेड स्किन को हटाने में मदद करता है. त्वचा पर तुरंत ग्लो लाता है. चेहरे पर होने वाली ऑयल को कंट्रोल रखता है. साथ ही स्किन की टैनिंग को भी कम करता है.  

होममेड फेस मास्क 

फेशियल करने का तीसरा स्टेप है होममेड फेस मास्क. घर पर फेस मास्क बनाने के लिए आप 1 चम्मच बेसन, चावल का आटा (ऑप्शनल), कॉफी पाउडर, शहद, थोड़ा हल्दी, टमाटर का रस और थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद आप इसे हल्के ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं. इसे 15-20 मिनट के लिए सूखने दें फिर आप ठंडे पानी से चेहरा धो लें. 

फायदे – ये होममेड फेस मास्क त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है. इससे चेहरे की गंदगी और पोर्स अच्छे से साफ होते हैं. पिंपल के दाग कम करने में मदद मिलती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है. 

यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स 

यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

The post सिर्फ 3 स्टेप में घर पर करें फेशियल, रुचिता घग ने बताया तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top