Hot News

सीएम नीतीश के इस्तीफे से इमोशनल हुए मंत्री अशोक चौधरी, कहा-कमी खलेगी

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार की भूमिका अब केंद्र की नेतृत्व में दिखने वाली है. आज (सोमवार) उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद एनडीए के नेताओं की तरफ से कई बयान आए. मंत्री अशोक चौधरी तो मीडिया से बात करते हुए इमोशनल हो गए. आज के दिन को उन्होंने सबके लिए बड़ा क्षण बताया.

मीडिया के सामने अशोक चौधरी ने और क्या कहा?

मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया के सवालों पर कहा, यह मुख्यमंत्री का निर्णय था कि वे राज्यसभा जाएं. 2014 से ही उनको देख रहे हैं. अब सीएम नीतीश के नहीं रहने से उनकी कमी खलेगी. उनका डांटना, समझाना, बीच-बीच में खड़े होकर मंत्रियों को प्रोटेक्ट करना यह सब मिस करेंगे.

अशोक चौधरी बोले- उनके गार्जियनशिप में बिहार चलेगा

आगे सीएम के साथ कनेक्शन पर कहा, उनका स्नेह तो सबके साथ है. छोटे से स्टाफ से लेकर मंत्री तक के साथ उनका स्नेह रहा है. वो एक मुख्यमंत्री या नेता नहीं बल्कि अभिभावक हैं. देश को ऐसा नेता ना कभी मिला और ना ही आने वाले समय में मिलेगा. उन्होंने सिर्फ अपने राज्य की चिंता की. अपने लिए उन्होंने कोई नेतृत्व नहीं किया. बिहार उनके गार्जियनशिप में चला है और आगे भी चलता रहेगा.

बीजेपी प्रवक्ता ने क्या कहा?

इस तरह से मंत्री अशोक चौधरी ने इमोशनल होकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी. बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी बयान जारी कर कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने आज विधान परिषद से इस्तीफा देकर एक और राजनैतिक मानदंड स्थापित किया. वह हमेशा से संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करने वाले रहे हैं. अब वह दिल्ली में रहकर बिहार की आवाज को और बुलंद करेंगे.

आगे उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और बिहार एनडीए उनसे यह अपेक्षा करता है कि आगे भी बिहार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहे. इसके अलावा बीजेपी प्रवक्ता ने बिहार के अगले सीएम पर कहा, NDA का जो भी अगला मुख्यमंत्री होगा वह सीएम नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में उनके सिद्धांतों को उनके क्रियाकलापों को आगे बढ़ाएगा.

Also Read: बनारस की तरह गंगा महाआरती अब बिहार में भी, इन दो घाटों के लिए टेंडर जारी

The post सीएम नीतीश के इस्तीफे से इमोशनल हुए मंत्री अशोक चौधरी, कहा-कमी खलेगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top