Hot News

सीएम नीतीश के राज्यसभा सांसद बनने पर मांझी बोले- शपथ लेने की बधाई नहीं दूंगा

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शपथ ग्रहण के बाद राज्यसभा सांसद बन गए हैं. सीएम नीतीश अब केंद्र की नेतृत्व करेंगे. राज्यसभा का सदस्य बनने के बाद सीएम नीतीश को लगातार बधाइयां मिल रही हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए पोस्ट शेयर कर लिखा, बिहार विल मिस यू नीतीश जी.

मांझी ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा?

अपने एक्स पोस्ट में जीतन राम मांझी ने लिखा, आज मैं नीतीश जी को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने की बधाई नहीं दूंगा. बस इतना कहूंगा, ‘बिहार विल मिस यू नीतीश जी. ये मैं ही नहीं पूरे बिहार की जनता कह रही है.’ इस तरह से जीतन राम मांझी ने एक अलग ही अंदाज में सीएम नीतीश कुमार के लिए अनोखी बात कही.

इमोशनल हुए जीतन राम मांझी

इससे पहले जीतन राम मांझी कई बार सीएम नीतीश को राज्यसभा जाने पर बधाई दे चुके हैं. इस बीच आज इमोशनल होते हुए उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के लिए एक्स के जरिए अपनी बात रखी. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं.

पीएम मोदी ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम नीतीश कुमार के एक्स पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं. सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है. उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है. उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा.’

आगे उन्होंने यह भी कहा, ‘सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे नेतृत्वक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी. राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं.’

Also Read: बिहार विधानसभा को RDX से उड़ाने की मिली धमकी, बम स्क्वायड की टीम जांच के लिए पहुंची

The post सीएम नीतीश के राज्यसभा सांसद बनने पर मांझी बोले- शपथ लेने की बधाई नहीं दूंगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top