Hot News

सीएम नीतीश गयाजी और औरंगाबाद को 1422 करोड़ का देंगे गिफ्ट, तैयारियां पूरी

Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के अलग-अलग जिलों में समृद्धि यात्रा को लेकर पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही कई योजनाओं की सौगात भी दे रहे हैं. इसी क्रम में आज (शुक्रवार) को वे गयाजी और औरंगाबाद जिले में पहुंचेंगे. इस दौरान वे 1422 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. सीएम नीतीश के आने से पहले दोनों जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

गयाजी और औरंगाबाद को इतने करोड़ का गिफ्ट

जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार गयाजी जिले में 377 करोड़ से 140 योजनाओं का शिलान्यास और 367 करोड़ से 553 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. जबकि औरंगाबाद जिले में 555 करोड़ से 120 योजनाओं का शिलान्यास और 123 करोड़ से 142 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा दोनों जिलों में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे.

यात्रा के दौरान क्या-क्या करेंगे सीएम नीतीश ?

गयाजी और औरंगाबाद जिले में यात्रा के दौरान वे जीविका दीदियों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करेंगे. इसके साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों से बातचीत और लोगों को संबोधित भी करेंगे. सीएम नीतीश कुमार के साथ आज उनकी यात्रा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और अन्य मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

गुरुवार को मुंगेर और लखीसराय में थी यात्रा

इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर और लखीसराय जिले में पहुंचे थे. दोनों जिलों में उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके अलावा विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को कई आदेश भी जारी किए. इसके साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सात निश्चय-3 और राज्य में हुए विकास कार्यों को गिनाया.

Also Read: मोतिहारी में व्यवसाई के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, गोलियों की गूंज से दहशत, जानिए मामला

The post सीएम नीतीश गयाजी और औरंगाबाद को 1422 करोड़ का देंगे गिफ्ट, तैयारियां पूरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top