Hot News

सीएम हिमंता ने कांग्रेस नेताओं पर ठोका 500 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल के दिनों में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉफ्रेंस में लगाए गए आरोपों को दुर्भावनापूर्ण करार देते हुए उनके खिलाफ 500 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया है. चार फरवरी को एक संयुक्त प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने दावा किया था कि पार्टी की जांच से पता चला है कि राज्य भर में मुख्यमंत्री और उनके परिवार की ओर से करीब 12,000 बीघा जमीन पर कब्जा किया गया है.

गोगोई ने सरमा पर लगाया था नरसंहार भड़काने का आरोप

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गौरव गोगोई के खिलाफ यह मुकदमा दायर किया है. हिमंता ने आरोप लगाया कि एक पीसी कर तीनों कांग्रेस नेताओं ने उनके खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण बातें कही हैं. इन बातों के लिए हिमंता ने 500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया है. इससे पहले गोगोई ने सोमवार को भी मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता पर अपने वीडियो के माध्यम से मुसलमानों के खिलाफ नरसंहार भड़काने का आरोप लगाया था.

छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने बिना किसी सबूत के उनपर काफी गंभीर आरोप लगाए है. इन आरोपों से उनकी नीजि और नेतृत्वक छवि को नुकसान पहुंचा है. ऐसे में वो इसके खिलाफ कानूनी एक्शन लेगें. असम के सीएम ने साफ कर दिया कि राजनतिक मतभेद अगल बात है लेकिन झूठे आरोप लगाना गलत है.

Also Read: बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

The post सीएम हिमंता ने कांग्रेस नेताओं पर ठोका 500 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top