Ceasefire: सीजफायर की घोषणा के बाद बुधवार की सुबह ईरान की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका मुर्दाबाद, इजराइल मुर्दाबाद, समझौता करने वाले मुर्दाबाद! के नारे लगाए.
सड़क पर जलाए गए अमेरिकी-इजराइल झंडे
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर अमेरिकी और इजराइल के झंडे भी जलाए. यह ईरान में कट्टरपंथियों के निरंतर गुस्से को दर्शाता है. कट्टरपंथी अमेरिका के खिलाफ विनाशकारी युद्ध की तैयारी में जुटे थे.
ट्रंप ने क्या कहा?
US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार देर रात सोशल ट्रूथ पर एक पोस्ट डाला और ईरान के साथ जंग को रोकने की घोषणा की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने मुझसे अनुरोध किया कि मैं ईरान के खिलाफ जंग रोक लूं. इस शर्त पर कि ईरान हॉर्मुज को पूरी तरह खोलने पर सहमत हो जाए. मैं दो हफ्तों की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को रोकने पर सहमत हूं.
ईरान भी जंग रोकने के लिए तैयार
डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद ईरान ने भी जंग रोकने पर सहमति जताई. ईरान के विदेश मंत्री, सैयद अब्बास अराघची ने ट्वीट किया – मैं ईरान की ओर से यह घोषणा करता हूं, यदि ईरान पर हमले रोक दिए जाते हैं, तो हमारी सेनाएं अपने अभियान रोक देंगी. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट भी खोलने का ऐलान किया.
ये भी पढ़ें: खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी
सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता
The post सीजफायर के बाद ईरान में बवाल; इजराइल-अमेरिकी झंडे जलाए गए, मुर्दाबाद के लगे नारे appeared first on Naya Vichar.

