Hot News

सीटीईटी 2026 के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

CTET 2026 City Slip OUT: जिन उम्मीदवारों ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए आवेदन किया था, उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE की ओर से यह सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की गई है. इस सिटी स्लिप के जरिए कैंडिडेट्स को यह जानकारी मिलती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी.

CTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2025 तक चली थी. इसमें लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. अब CBSE ने परीक्षा से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है ताकि उम्मीदवार पहले से अपनी तैयारी और यात्रा की योजना बना सकें.

CTET 2026 City Slip ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर CTET 2026 City Slip लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिख जाएगी.
  • City Slip डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

CTET 2026 City Slip Download Here

City Slip और Admit Card में अंतर

CTET 2026 परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा. परीक्षा दो शिफ्ट में हो सकती है, जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 आयोजित होंगे. कई उम्मीदवार सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों में बड़ा फर्क होता है.

एग्जाम सिटी स्लिप में सिर्फ यह जानकारी होती है कि आपकी परीक्षा किस शहर में होगी. वहीं एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर का नाम, पूरा पता, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश दिए जाते हैं. एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 5006 नर्स की पोस्ट के लिए जारी हुआ रिजल्ट, देखें कटऑफ

The post सीटीईटी 2026 के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top