Hot News

सीमांकन के बाद अवैध कब्जा हटाने के लिए तीन दिन का मिलेगा मौहलत

बाराहाट.

प्रखंड के बाजार व अन्य चौक-चौराहे पर प्रशासनी जमीन का अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ एक बार फिर से अंचल प्रशासन सख्त हो गया है. अंचल प्रशासन ने जहां ऐसे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ माइकिंग कराकर उन्हें तय समय सीमा के अंदर प्रशासनी जमीन खाली करने का आदेश सुनाया था. बावजूद इसके कई दबंग प्रवृत्ति के लोग प्रशासनी जमीन पर अब भी कब्जा जमाए हुए हैं. इसको लेकर प्रशासन ने अपनी दूसरी किस्त की कार्रवाई के दौरान बुधवार को हाट बाजार के प्रशासनी जमीन का प्रशासनी अमीन से सीमांकन कराया जायेगा. इसके बाद उन्हें सीमांकन के उपरांत 3 दिन की मोहलत दी जायेगी. अगर इस बीच अतिक्रमणकारियों द्वारा प्रशासनी जमीन को खाली नहीं किया जायेगा तो अंत में ऐसे लोगों के खिलाफ बुलडोजर को लगाया जायेगा. इसके बाद अतिक्रमण किए हुए जमीन को पुलिस बल के सहयोग से खाली कराया जायेगा और खाली करने के एवज में उनसे तय राशि भी वसूली जायेगी. अंचलाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि प्रशासनी जमीन को खाली करने की दिशा में चरणबद्ध तैयारी की जा रही है. बुधवार को प्रशासनी अमीन के द्वारा सीमांकन कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सीमांकन के बाद अवैध कब्जा हटाने के लिए तीन दिन का मिलेगा मौहलत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top