Hot News

सीवान : लड़की की शादी के लिए पैसा लेकर जा रही थी महिला, झपट्टा मारकर बदमाशों ने छीने 95 हजार 

सीवान, अरविंद कुमार सिंह : जिले में एक स्त्री से झपट्टा मारकर बाइक सवार बदमाशों ने 95 हजार रुपया छीन लिया है. पीड़िता सड़क पर गिरकर घायल हो गई है. इलाज के लिए सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है. पीड़िता मुफसिल थाना क्षेत्र के टीकड़ी गांव की शारदा देवी है.  

अप्रैल महीने में होनी है बेटी की शादी 

स्त्री ने बताया कि उनकी बेटी की अप्रैल के महीने में शादी है. शादी में होने वाले खर्च के लिए शनिवार को दोपहर में 2.00 बजे श्रीनगर में पैसा निकालने आई थी. पैसा निकल कर घर जाने के लिए ऑटो पकड़ने जा रही थी. अभी बुलेट एजेंसी के पास ही पहुंची थी, जब तक बाइक पर सवार दो लड़के पहुंचे और झपट्टा मारकर थैला में रखा पैसा लेकर फरार हो गए है.  

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

हादसे में स्त्री घायल 

स्त्री ने बताया कि 95 हजार रूपये थैला में रखे थे. इधर सड़क पर गिरकर स्त्री घायल हो गई है। घायल स्त्री को इलाज के लिए सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है. मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया कि स्त्री की अभी सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है. फिलहाल शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

इसे भी पढ़ें : ‘अच्छा हुआ बीवी भाग गई, वरना मैं भी ड्रम में…’, पत्नी को लेकर भागा दोस्त तो खुशी से झूम उठा पति 

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस के मुस्लिम सांसद हुए PM मोदी के मुरीद, बोले- ‘वह जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं’

इसे भी पढ़ें : पटना से दिल्ली महज 12 घंटे में पहुंचाएगी ये ट्रेन, दूसरी ट्रेनों को लगता है 17-18 घंटे का समय

The post सीवान : लड़की की शादी के लिए पैसा लेकर जा रही थी स्त्री, झपट्टा मारकर बदमाशों ने छीने 95 हजार  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top