Hot News

सीसीटीवी के आधुनिकीकरण पर डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

संवाददाता, कोलकाता

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्य के पुलिस थानों में सीसीटीवी के आधुनिकीकरण पर महानिदेशक से रिपोर्ट तलब की है. मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य पुलिस महानिदेशक को आठ सप्ताह के भीतर हलफनामे के रूप में पूरी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. याचिकाकर्ताओं में से एक तथागत दत्ता ने आरोप लगाया है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, राज्य के पुलिस थानों में अद्यतन व अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने चाहिए. सीसीटीवी कैमरे में नाइट विजन होना चाहिए. प्रत्येक कैमरे में ऑडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम भी होना चाहिए. लेकिन इसके बावजूद राज्य के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों की हालत खराब है. इस संबंध में उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गयी थी, जिस पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम और न्यायमूर्ति चैताली चटर्जी (दास) की पीठ ने राज्य पुलिस महानिदेशक से राज्य भर के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सीसीटीवी के आधुनिकीकरण पर डीजीपी से मांगी रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top