Hot News

सुंदरपुर में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली कलश यात्रा

नाला. बंदरडीहा पंचायत अंतर्गत सुंदरपुर (मनिहारी) गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया. इसे लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में सैकड़ों कन्याएं गाजे-बाजे, हरिनाम संकीर्तन के साथ शामिल हुईं. गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर हदलबांक के शीला नदी घाट से पैदल कलश यात्रा में शामिल हुईं. विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण से शुद्धिकरण के पश्चात गंगा का आवाहन पूजन किया. मंगल कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप परिसर तक लाया गया. इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुष श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया. अधर्म की नाश हो, धर्म की विजय हो, शंकर भगवान की जय आदि जयघोष किया. कथा स्थल पहुंचने के बाद मंगल कलशों को सरस्वती मंदिर में स्थापित की गयी. इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सुंदरपुर में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली कलश यात्रा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top