Hot News

सुगौली विधानसभा में चला वोटर जागरुकता अभियान, वोटर लिस्ट किया गया अपडेट

Sugauli Vidhan Sabha Chunav 2025: मोतिहारी. सुगौली विधानसभा के सदर प्रखंड के छपवा और श्रीपुर गांव में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया. पारा विधिक स्वयं सेवक और सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश कुमार गुप्ता ने इस अभियान का आयोजन किया. उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार कराने के लिए जागरूक करना है.

वोटर लिस्ट जांच से घबराने की जरुरत नहीं

अवधेश गुप्ता ने कहा कि चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है. इससे घबराने की जरूरत नहीं है. किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. जिला प्रशासन और प्रखंड विकास पदाधिकारी हर समय सहयोग के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि हर नागरिक जरूरी कागजात के साथ अपने बीएलओ से संपर्क कर नाम की पुष्टि जरूर करवा लें, ताकि कोई भी व्यक्ति मतदान से वंचित न रहे. हार-जीत एक वोट से तय होती है. इसलिए सभी को जागरूक होना जरूरी है. अगर परिवार में कोई सदस्य 18 वर्ष का हो गया है, तो उसका नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाएं.

The post सुगौली विधानसभा में चला वोटर जागरुकता अभियान, वोटर लिस्ट किया गया अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top