Sunetra Pawar: CM सुनेत्रा पवार को NCP का नेशनल प्रेसिडेंट चुने जारी की जानकारी पार्टी लीडर प्रफुल्ल पटेल ने दी. अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा को महाराष्ट्र का नया डिप्टी सीएम बनाया गया था.
Maharashtra Deputy CM Sunetra Pawar elected as the National President of NCP, announced by party leader Praful Patel.
(File photo) pic.twitter.com/PuF2VYsNLp
— ANI (@ANI) February 26, 2026
28 जनवरी को विमान हादसे में अजित पवार की हुई मौत
बारामती हवाई पट्टी के पास 28 जनवरी को विमान हादसे में महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हुई थी. हादसे में उनके अलावा 4 अन्य लोगों की भी जान गई. विमान वीएसआर वेंचर्स के स्वामित्व वाले लीयरजेट 45 था. हादसे की जांच अब भी जारी है.
सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को लिया था डिप्टी सीएम पद का शपथ
सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली थी. पति और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के तीन दिन बाद उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक दल की नेता चुना गया था. NCP विधायक दल की नेता के रूप में सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ नेता दिलीप वालसे पाटिल ने किया था.
सुनेत्रा पवार के पार 4 अहम विभाग
महाराष्ट्र की पहली स्त्री डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार राज्य एक्साइज ड्यूटी, स्पोर्ट्स और युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास और औकाफ विभाग संभाल रही हैं.
The post सुनेत्रा पवार को NCP का नेशनल प्रेसिडेंट चुना गया, प्रफुल्ल पटेल ने की घोषणा appeared first on Naya Vichar.

