सुपौल, राहुल : जिले के गांधी मैदान से शुरू हुआ भाजपा कार्यकर्ताओं का जुलूस शुक्रवार को उस वक्त बवाल में बदल गया, जब वे कांग्रेस कार्यालय के समीप सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन करने पहुंचे. पुतला दहन का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर जुट गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जोरदार झड़प हो गई.
कई कार्यकर्ता हो गए घायल
स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दोनों ओर से लाठियां चलीं, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए. देखते ही देखते मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. काफी देर तक दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी और धक्का-मुक्की करते रहे.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें
कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री की पुतला
झड़प के बाद आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली बार शहर में इस तरह का माहौल देखने को मिला. घटना के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं और सोशल मीडिया पर भी बयानबाजी तेज हो गई है.
इसे भी पढ़ें : Bihar Rain Alert : बिहार के 22 जिलों में होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल
The post सुपौल में राहुल गांधी का पुतला फूंक रहे थे भाजपाई, कांग्रेसियों ने किया विरोध तो हो गया मार, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

