Hot News

सुप्रीम कोर्ट में फेल हुआ सीएम ममता बनर्जी का स्टंट: प्रियंका टिबड़ेवाल

कोलकाता. मुख्यमंत्री सह तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के सुप्रीम कोर्ट में दलील देने के संंबंध में कलकत्ता हाइकोर्ट की अधिवक्ता प्रियंका टिबड़ेवाल ने कहा कि अदालत में कोई भी अपनी दलील रख सकता है, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वहां सिर्फ नेतृत्वक ड्रामा करने गयी थीं और उनका पूरा स्टंट फेल हो गया. उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपने चुनाव आयोग को पर्याप्त संख्या में कर्मचारी क्यों नहीं दिये. इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य प्रशासन को अगले सोमवार तक यह तालिका पेश करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही अदालत ने मुख्यमंत्री द्वारा एसआइआर प्रक्रिया में आधार कार्ड को स्वीकार करने की मांग को भी तवज्जो नहीं दिया. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि आधार कार्ड पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है. इसलिए अभी उस पर कोई चर्चा नहीं होगी. इससे यह स्पष्ट हो गया कि बंगाल में एसआइआर प्रक्रिया चलती रहेगी और राज्य प्रशासन को इसमें पूरी मदद करनी होगी.

The post सुप्रीम कोर्ट में फेल हुआ सीएम ममता बनर्जी का स्टंट: प्रियंका टिबड़ेवाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top