Hot News

सुबह की कड़क चाय कहीं आपकी सेहत की ‘बैंड’ न बजा दे! 90 फीसदी लोगों की ये गलती पेट को बना रही बीमार

Tea Making Mistakes: सर्दियों में सुबह की चाय हर किसी के लिए एक आदत बन चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 90 फीसदी लोग चाय बनाने के गलत तरीके की वजह से पेट की कई परेशानियों से जूझते हैं. कई हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं कि चाय बनाने का तरीका सीधे तौर पर हमारे पाचन तंत्र और पेट की गैस से जुड़ा हुआ है.

तेज उबाल या ज्यादा मसाले डालकर चाय बनाना

पेट में गैस बनने की सबसे आम वजह है तेज उबाल या ज्यादा मसाले डालकर चाय बनाना. ज्यादातर लोग चाय को स्वादिष्ट और कड़क बनाने के लिए बहुत तेज उबाल से चाय बनाते हैं. साथ ही चाय बनाते समय बहुत अधिक मसाले जैसे अदरक या इलाइची डाल देते हैं. जिससे पेट में गैस बनने लगता है.

Also Read: Dry Fruits To Eat In Winter: ठंड में खुद को रखना है गर्म और फिट? डाइट में जरूर शामिल करें ये ड्राई फ्रूट्स

दूध और पानी को अलग-अलग हल्की आंच पर गरम कर मिलाएं

विशेषज्ञों के अनुसार, चाय का सही तरीका यह है कि दूध और पानी को अलग-अलग हल्की आंच पर गरम किया जाए और फिर धीरे-धीरे मिलाया जाए. इससे न सिर्फ स्वाद बेहतर आता है, बल्कि पेट भी ठीक रहता है. इसके अलावा, अगर आप दिन में बार-बार चाय पीते हैं, तो यह भी गैस और अपच का कारण बन सकता है.

जल्दी-जल्दी चाय पीना भी गैस बनने की वजह

कई डॉक्टर्स कहते हैं कि पेट की गैस और अपच की समस्या ज्यादातर उन लोगों में होती है जो चाय को जल्दी-जल्दी पीते हैं या खाली पेट चाय का सेवन करते हैं. खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड बढ़ता है और गैस बनने लगती है.”

चाय पीने के बाद तुरंत तुरंत सोने से बचें

कई लोग चाय पीने के तुरंत बाद सो जाते हैं या लेट जाते हैं. जबकि चाय पीने के बाद कम से कम 15-20 मिनट तक तुरंत सोने या लेटने से बचना चाहिए. हर्बल चाय या अदरक वाली हल्की चाय गैस और पेट की समस्याओं को कम करने में मददगार साबित हो सकती है.

Also Read: Drinking Tea on Empty Stomach: रुकिए कहीं आप भी तो नहीं पीते हैं खाली पेट में चाय, ये नुकसान जानकर आज ही छोड़ देंगे आदत 

The post सुबह की कड़क चाय कहीं आपकी सेहत की ‘बैंड’ न बजा दे! 90 फीसदी लोगों की ये गलती पेट को बना रही बीमार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top