Hot News

सूरत में 21 करोड़ रुपये से बनी टंकी; टेस्टिंग में ही गिरी, कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, प्रशासन बोला- जांच होगी तो… 

गुजरात के सूरत से एक मामला सामने आया है, जिसमें भ्रष्टाचार साफ दिख रहा है. यहां पानी के लिए जनता की मेहनत की कमाई के 21 करोड़ रुपये की रकम मिट्टी में मिल गई. प्रशासन ने 14 गांव की प्यास बुझाने के लिए एक बड़ी पानी की टंकी बनाई थी. सोचा गया था कि इससे हजारों लोगों को साफ पानी मिलेगा, लेकिन नतीजा कुछ और ही निकला. जैसे ही इस नई-नवेली टंकी की मजबूती चेक करने के लिए, इसमें पानी भरा गया, ये टंकी अपने ही बोझ से भरभरा कर गिर गई. जिस टंकी को सालों तक गांव वालों को पानी पिलाना था, वो पहली बार पानी भरने का बोझ भी नहीं झेल पाई. गांव वालों की उम्मीदों पर भी पानी तो फिरा ही, विकास के नाम पर होने वाले कामों में लापरवाही और भ्रष्टाचार भी खुलकर सामने आया है.

टेस्टिंग के दौरान हुआ ये बड़ा हादसा

यह घटना 19 जनवरी को सूरत के कामरेज तालुका के ताड़केश्वर गांव में हुई. यहां 15 मीटर टंकी का  निर्माण पिछले तीन साल से चल रहा था. गयापगला समूह जल आपूर्ति योजना के तहत तापी नदी से पानी लाकर इस टंकी में जमा किया जाना था, फिर उसे आस-पास के 14 गांव में सप्लाई करना था. इसकी क्षमता 11 लाख लीटर पानी की थी. टंकी बनकर तैयार हुई, तो विभाग ने टेस्टिंग शुरू की. पिछले दो दिनों में उसमें 9 लाख लीटर पानी भरा गया था. लेकिन जैसे ही टंकी में और पानी छोड़ा गया, वो प्रेशर नहीं झेल पाई और टूट कर गिर गई. इस हादसे में वहां काम कर रहे 3 मजदूर घायल हो गए, जिनमें एक स्त्री भी शामिल है. गनीमत रही कि कोई बड़ा जान माल का नुकसान नहीं हुआ.

प्रशासन सख्त, दो इंजीनियर सस्पेंड

इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गांव वालों ने कहा कि ऐसा लगता है कि टंकी बनाने में इस्तेमाल हुआ सामान बेहद घटिया क्वालिटी का था. लोहे और सीमेंट के इस्तेमाल में बड़ी गड़बड़ी हो सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जय चौधरी और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रजनीकांत चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा, जिस एजेंसी ( मेहसाणा की जयंती सुपर कंस्ट्रक्शन) ने ये टंकी बनाई थी, उसका सारा पेमेंट रोक दिया गया है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब इस मामले की विभागीय जांच होगी. जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आगे कोई जनता के पैसों और जान से खिलवाड़ न कर सके.

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

दक्षिण गुजरात में पानी की टंकी गिरने की एक घटना सामने आई है, जो केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल के संसदीय क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है. जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल नवसारी से सांसद हैं और यह इलाका सूरत से सटा हुआ है. इस पर कांग्रेस ने बीजेपी प्रशासन पर निशाना साधा है. उसने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ओर टंकी दिख रही है, जिसे तोड़ना पड़ा था. इसी वीडियो में, सूरत वाली टंकी भी गिरी दिख रही है. कांग्रेस ने जिस टंकी की बात की है, वह अहमदाबाद की सालंगपुर की टंकी थी, जिसे बुलडोजर से तोड़ना पड़ा था.  

खैर, प्रशासन ने इस मामले पर सख्त एक्शन करने का वादा किया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मामले के बाद दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है, अब केवल हाई क्वालिटी मैटेरियल का ही इस्तेमाल होना चाहिए, ताकि उन्हें समय पर और स्वच्छ-सुरक्षित पेयजल मिल सके. 

ये भी पढ़ें:- ताज होटल पर 26/11 हमले में हिंदुस्तान और इंडिया का अंतर भी साफ हुआ था; एक्टर प्रकाश बेलावाडी

ये भी पढ़ें:- Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, फिर करवट लेगा मौसम

The post सूरत में 21 करोड़ रुपये से बनी टंकी; टेस्टिंग में ही गिरी, कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, प्रशासन बोला- जांच होगी तो…  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top