Hot News

सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुरविधानसभा क्षेत्र 134 एवं 138 के सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर आज रामपुर जलालपुर विद्यालय, समस्तीपुर में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बंदोबस्त अधिकारी श्री विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय (एसडीएम) , भूमि सुधार उप समाहर्ता दलसिंहसराय तथा अंचल अधिकारी उजियारपुर श्री आकाश की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रक्रियाओं, सेक्टर अधिकारियों की जिम्मेदारियों एवं उनकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से बूथ प्रबंधन, मतदाता सुविधा, रिकॉर्ड संधारण, संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी तथा आचार संहिता के पालन से जुड़े बिंदुओं पर जोर दिया गया।

बंदोबस्त अधिकारी एवं एसडीएम ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र की नींव है और इसे पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अंचल अधिकारी उजियारपुर ने प्रशिक्षणार्थियों को आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों एवं उनके समाधान के उपायों के बारे में मार्गदर्शन दिया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित सभी सेक्टर अधिकारियों ने निर्वाचन कार्य को सुचारु, पारदर्शी एवं निर्विघ्न बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top