Hot News

सेमीफाइनल में इंग्लैंड की एंट्री, पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा

England vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया और सेमीफाइनल में इंट्री कर ली. इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 165 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 166 रन बनाकर हासिल कर लिया.

सुपर 8 में इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत

सुपर 8 के ग्रुप 2 में इंग्लैंड की टीम ने लगातार दो जीत दर्ज कर ली है. जिससे प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड 4 अंकों और +1.491 नेट रन रेट के साथ टॉप पर पहुंच गया और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. सुपर 8 के पहले मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हराया था. जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया.

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल

इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह आसान नहीं है. क्योंकि सुपर 8 में अब पाकिस्तान को केवल एक मुकाबला 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ स्पोर्ट्सना है. दो मैच स्पोर्ट्सकर पाकिस्तान के केवल एक अंक हैं और नेट रन रेट -0.461 है. सुपर 8 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बारिश के कारण नहीं हो पाया था. जिसमें दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए गए था.

ये भी पढ़ें: हैरी ब्रूक का पावर शो, सुपर 8 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया

The post सेमीफाइनल में इंग्लैंड की एंट्री, पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top