Hot News

सेल्फी मिरर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme 16 5G, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

Realme ने हिंदुस्तान में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च कर दिया है. इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में दिया गया सेल्फी मिरर कैमरा है, जिससे यूजर्स मेन कैमरा से ही बेहतर क्वालिटी में सेल्फी ले सकते हैं. यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में.

कीमत और उपलब्धता

Realme 16 5G को ₹36,999 में लॉन्च किया है. इस कीमत पर 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा.

यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. फिलहाल इसे Flipkart और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है, जबकि इसकी सेल 5 अप्रैल से शुरू होगी.

डिस्प्ले और डिजाइन

इस स्मार्टफोन में 6.57-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसमें 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 3000Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है, जिससे स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है. यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है. साथ ही इस पर कंपनी 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है.

इसके अलावा, फोन में बेहतर कूलिंग के लिए वेपर चैंबर सिस्टम दिया गया है और यह IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और पानी से सुरक्षित है.

कैमरा फीचर्स

Realme 16 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है. खास बात इसका सेल्फी मिरर है, जो रियर कैमरा के पास दिया गया है. इसकी मदद से यूजर्स रियर कैमरे से ही बढ़िया क्वालिटी वाली सेल्फी ले सकते हैं.

सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

बैटरी और कनेक्टिविटी

इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी के अनुसार, यह बैटरी 1600 चार्जिंग साइकल तक टिकाऊ है और एक बार चार्ज में करीब 142 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है.

कनेक्टिविटी के लिए, इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. साथ ही, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ Redmi A7 Pro, जानें फीचर्स

The post सेल्फी मिरर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme 16 5G, मिलेगी 7000mAh की बैटरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top