Hot News

सैम करन का ऑलराउंड शो, ILT20 को मिला नया चैंपियन, MI को हराकर पहली बार जीता डेजर्ट वाइपर्स

ILT20 Final: डेजर्ट वाइपर्स (Desert Vipers) ने आखिरकार तीसरी कोशिश में इतिहास रच दिया. DP World ILT20 2025-26 के फाइनल में टीम ने MI एमिरेट्स (MI Emirates) को 46 रन से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए इस मुकाबले में वाइपर्स ने हर विभाग में दबदबा दिखाया. कप्तान सैम करन (Sam Curran) इस ऐतिहासिक जीत के नायक रहे, जिन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम को चैंपियन बनाया. लीग स्टेज से लेकर फाइनल तक शानदार लय में रही वाइपर्स ने साबित कर दिया कि निरंतरता और संतुलन से ही ट्रॉफी जीती जाती है.

तीसरी बार फाइनल में मिला भाग्य का साथ

डेजर्ट वाइपर्स इससे पहले दो बार ILT20 के फाइनल में पहुंचकर खिताब से चूक चुकी थी. लेकिन इस बार टीम ने किसी भी तरह की गलती नहीं की. लीग चरण में सिर्फ दो मुकाबले हारने वाली वाइपर्स ने क्वालिफायर 1 में भी MI एमिरेट्स को हराया और फिर फाइनल में उसी टीम को पूरी तरह आउटक्लास किया. यह जीत केवल एक मैच की नहीं बल्कि पूरे टूर्नामेंट में दिखाई गई निरंतर मजबूती का नतीजा रही.

सैम करन की कप्तानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेजर्ट वाइपर्स की शुरुआत ठीक ठाक रही. कप्तान सैम करन ने बेहद संयम और आक्रमण का सही संतुलन दिखाते हुए नाबाद 74 रन बनाए. उन्होंने 51 गेंदों की अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए. करन ने मध्य ओवरों में पारी को संभाला और अंतिम ओवरों में रन गति तेज की. उनके साथ मैक्स होल्डन ने 41 रन की उपयोगी पारी स्पोर्ट्सी जबकि फखर जमां ने शुरुआत में जरूरी रन जोडे.

MI की नाकाम गेंदबाजी

डेजर्ट वाइपर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन बनाए जो फाइनल जैसे मुकाबले में मजबूत स्कोर साबित हुआ. MI एमिरेट्स की ओर से फजलहक फारूकी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 2 विकेट झटके. इसके अलावा गेंदबाजों को लगातार बदलाव के बावजूद वाइपर्स के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफलता नहीं मिली. डैन लॉरेंस ने अंत में तेज रन बनाकर स्कोर को और मजबूत कर दिया.

MI की कमजोर शुरुआत

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI एमिरेट्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले के अंदर ही टीम ने अहम विकेट गंवा दिए. मुहम्मद वसीम और आंद्रे फ्लेचर सस्ते में आउट हो गए जबकि टॉम बैंटन भी प्रभाव नहीं छोड सके. आठ ओवर में चार विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई. शाकिब अल हसन और कायरन पोलार्ड ने साझेदारी कर उम्मीद जगाई लेकिन यह ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी.

गेंदबाजों ने किया काम तमाम

डेजर्ट वाइपर्स के गेंदबाजों ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया. नसीम शाह ने नई गेंद से दो अहम झटके दिए और बाद में पोलार्ड का विकेट लेकर मैच लगभग खत्म कर दिया. उस्मान तारिक और खुजैमा तनवीर ने मध्य ओवरों में रन गति पर लगाम लगाई. शाकिब के आउट होते ही MI की उम्मीदें टूट गईं. अंत में डेविड पेन ने निचले क्रम को समेटते हुए MI एमिरेट्स को 18.3 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट कर दिया.

करन बने टूर्नामेंट के सबसे बडे सितारे

सैम करन का यह प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट की कहानी बयां करता है. उन्होंने ILT20 2025-26 में 397 रन बनाए, तीन अर्धशतक लगाए, सात विकेट लिए और 10 कैच पकडे. इसी शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और बेस्ट बैटर का अवार्ड मिला. डेजर्ट वाइपर्स की यह ऐतिहासिक खिताबी जीत हमेशा याद रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें- IPL 2026: RCA ने BCCI को लिखी चिट्ठी, राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड बदलने की है चर्चा

The post सैम करन का ऑलराउंड शो, ILT20 को मिला नया चैंपियन, MI को हराकर पहली बार जीता डेजर्ट वाइपर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top