Hot News

सैलरी चाहे जैसी भी हो, 50-30-20 फॉर्मूला अपनाकर बन सकते हैं लखपति

Budget Planning: आज के समय में सही फाइनेंशियल प्लानिंग बहुत जरूरी है. चाहे सैलरी कितनी भी हो, अगर सही तरीके से बजट बनाया जाए, तो आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा. 50-30-20 का नियम (50-30-20 Rule) आपके पैसे को मैनेज करने का एक सरल और प्रभावी तरीका है. इस नियम का पालन करके आप वित्तीय स्वतंत्रता (Financial Freedom) प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस नियम को लागू करने का सही तरीका.

क्या है 50-30-20 नियम?

यह नियम आपकी सैलरी को तीन हिस्सों में बांटने की सलाह देता है.

  • 50% – जरूरतों पर खर्च (Needs)
  • 30% – इच्छाओं पर खर्च (Wants)
  • 20% – बचत और निवेश (Savings & Investments)

1. जरूरतों पर खर्च – 50%

आपकी आय का 50% उन जरूरी खर्चों पर जाना चाहिए, जिनके बिना आपका जीवन मुश्किल हो सकता है. इनमें किराया, घर का राशन, बिजली-पानी का बिल, बच्चों की स्कूल फीस, ईएमआई, इंश्योरेंस प्रीमियम और मेडिकल खर्च शामिल हैं.

2. इच्छाओं पर खर्च – 30%

आपकी कमाई का 30% ऐसे खर्चों के लिए होना चाहिए, जो आपकी लाइफस्टाइल से जुड़े होते हैं, लेकिन अनिवार्य नहीं होते. जैसे- घूमना-फिरना, रेस्टोरेंट में खाना, महंगे गैजेट्स, शौक से जुड़ी चीजें आदि. इस हिस्से में खर्च को सीमित रखना जरूरी है ताकि आप अपनी बचत पर असर न डालें.

3. बचत और निवेश – 20%

आपकी आय का 20% बचत और निवेश में जाना चाहिए. यह पैसा आपकी फाइनेंशियल सिक्योरिटी और भविष्य की जरूरतों के लिए होता है. इस हिस्से में म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट, पीपीएफ, स्टॉक्स, रिटायरमेंट फंड और इमरजेंसी फंड जैसी चीजें शामिल होनी चाहिए. कम से कम 6 महीने के खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड जरूर बनाएं.

50-30-20 नियम अपनाने के फायदे

  • आर्थिक संतुलन बना रहता है – यह नियम खर्च, बचत और निवेश में संतुलन बनाए रखता है.
  • अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण – आप गैरजरूरी खर्चों को सीमित कर पाते हैं.
  • भविष्य की सुरक्षा – बचत और निवेश से फाइनेंशियल सिक्योरिटी मिलती है.
  • आपातकालीन स्थितियों से निपटने में मदद – इमरजेंसी फंड होने से अचानक आई आर्थिक चुनौतियों का सामना किया जा सकता है.

Also Read: Aadhaar Card पर कितने सिम लिंक हैं? जानें चेक करने का आसान तरीका

The post सैलरी चाहे जैसी भी हो, 50-30-20 फॉर्मूला अपनाकर बन सकते हैं लखपति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top