Hot News

सैलरी भुगतान की तारीख तय करेगी आपका टैक्स, जानें 1 अप्रैल से क्या-क्या बदला

Tax rules 2026: देश में नया Income Tax Act, 2025 लागू हुए चार दिन हो चुके हैं. ऐसे में अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो इस महीने मिलने वाली आपकी सैलरी अब पुराने कानून (1961) से नहीं, बल्कि नए नियमों से तय होगी. आइए समझते हैं कि इस बदलाव का आपकी जेब पर क्या असर पड़ने वाला है. 

मार्च की सैलरी पर कौन सा नियम लगा?

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अगर आपको मार्च की सैलरी 31 मार्च तक मिल गई थी, तो उस पर पुराना कानून लागू हुआ होगा. लेकिन यदि आपकी कंपनी ने मार्च महीने की सैलरी 1 अप्रैल या उसके बाद दी है, तो इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक, टैक्स इस आधार पर कटता है कि पैसा किस तारीख को मिला. यानी अप्रैल में मिलने वाली हर सैलरी अब नए एक्ट के दायरे में आ गई है. 

क्या है नया सेक्शन 392(1)?

अब तक सैलरी पर TDS सेक्शन 192 के तहत कटता था, लेकिन 1 अप्रैल से इसकी जगह सेक्शन 392(1) ने ले ली है. प्रशासन ने अब ‘असेसमेंट ईयर’ जैसे भारी-भरकम शब्दों को हटाकर सीधा ‘Tax Year’ सिस्टम शुरू कर दिया है. इसका सीधा मतलब है कि अब टैक्स का हिसाब-किताब समझना आम आदमी के लिए पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. 

टेक-होम सैलरी क्यों बदल जाएगी?

इस महीने (अप्रैल 2026) से आपकी कंपनी आपके TDS का ‘रीसेट’ (Reset) करेगी. कंपनियां अब नए कानून के हिसाब से आपकी सालाना कमाई का अंदाजा लगाएंगी. नए टैक्स रेट और नियमों की वजह से हो सकता है कि आपकी इस महीने की In-hand Salary पिछले महीने के मुकाबले थोड़ी अलग हो. इसलिए अपनी पे-स्लिप (Pay-slip) को इस बार गौर से चेक करें.

पुराने निवेश का क्या होगा?

पुराने कानून के सेक्शन जैसे 80C अब नए रूप में बदल गए हैं. 

  • आपको अपने निवेश की जानकारी अब नए एक्ट की धाराओं (Sections) के हिसाब से देनी होगी. 
  • कंपनियां अपना पेरोल सिस्टम अपडेट कर रही हैं, इसलिए आपको अपने टैक्स डिक्लेरेशन फिर से भरने पड़ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: प्रशासनी बॉन्ड से ₹18159 करोड़ जुटाएंगे 7 राज्य, आम जनता को भी मिलेगा निवेश का मौका

The post सैलरी भुगतान की तारीख तय करेगी आपका टैक्स, जानें 1 अप्रैल से क्या-क्या बदला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top