Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को 5 जनवरी 2026 को सीने में इन्फेक्शन की वजह से ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ने के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ अजय स्वरूप ने बताया, इलाज के बाद सोनिया गांधी फिलहाल ठीक हो गई हैं. उन्हें रविवार शाम 5 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और घर पर आगे का इलाज जारी रखने की सलाह दी गई है.
Congress parliamentary party chairperson Sonia Gandhi has been discharged from the hospital.
She was admitted to Sir Ganga Ram Hospital on 5th January 2026 for exacerbation of bronchial asthma due to chest infection. She has responded well to treatment with a good recovery. She… pic.twitter.com/AiDthOeEQz
— ANI (@ANI) January 11, 2026
लंबे समय से खांसी की समस्या से जूझ रही हैं सोनिया गांधी
कांग्रेस नेता को काफी समय से खांसी की समस्या है और वह समय-समय पर, खासकर दिल्ली में प्रदूषण के कारण जांच के लिए आती रहती हैं. सोनिया गांधी को सांस संबंधी कुछ परेशानी की शिकायत थी और चिकित्सकीय जांच के बाद पता चला कि सर्दी के मौसम और वायु प्रदूषण के प्रभाव के कारण उनका ब्रोन्कियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था.
The post सोनिया गांधी को 6 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में इन्फेक्शन की थी शिकायत appeared first on Naya Vichar.

