Hot News

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के दौरान शौर्य यात्रा का नेतृत्व पीएम मोदी ने किया, सामने आया वीडियो

Somnath Swabhiman Parv : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित प्रतीकात्मक ‘शौर्य यात्रा’ में भाग लिया. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में पीएम मोदी लोगों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं. इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे. शौर्य यात्रा साहस, बलिदान और उस अदम्य आत्मबल का प्रतीक है, जिसने सदियों की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सोमनाथ की गरिमा और अस्तित्व को बनाए रखा. यह यात्रा देश की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक गौरव को स्मरण कराने का संदेश देती है. ‘शौर्य यात्रा’ का वीडियो देखें.

सोमनाथ ‘सभ्यतागत साहस’ का प्रतीक: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए शनिवार को प्रसिद्ध शहर पहुंचे और सोमनाथ को “हमारी सभ्यतागत साहस” का प्रतीक बताया. गुजरात की अपनी तीन दिवसीय यात्रा की शुरुआत करते हुए उन्होंने एक ड्रोन शो देखा और श्री सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में उसकी बैठक की अध्यक्षता की. प्रधानमंत्री ने यहां पहुंचने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सोमनाथ में आकर धन्य महसूस कर रहा हूं, जो हमारी सभ्यतागत साहस का गौरवशाली प्रतीक है. यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान हो रही है, जब पूरा देश 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के 1000 वर्ष पूरे होने पर एकजुट हुआ है. लोगों के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूं.

यह भी पढ़ें : Somnath Temple 1000 Years: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, ड्रोन शो में हुए शामिल

The post ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के दौरान शौर्य यात्रा का नेतृत्व पीएम मोदी ने किया, सामने आया वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top