Hot News

सोमवार तक केवाइसी कंप्लीट करके दें सभी डीलर : एमओ

साहिबगंज.सदर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को एमओ शशि कुमार राय की अध्यक्षता में डीलरों की बैठक आयोजित हुई. बैठक में एमओ व आकाश पाठक ने कहा कि सोमवार तक केवाईसी कंप्लीट करके सभी डीलरों को देना है, नहीं तो राशन बंद कर दिया जाएगा. छह माह से 12 माह तक जितने भी खाताधारियों को राशन नहीं उठाया गया है, उनका नाम काट दिया जाये और रिपोर्ट जमा करने का जल्द निर्देश दिया गया है. जो डीलर परफॉर्मेंस नहीं जमा किये हैं, उनको सोमवार तक जमा करना है. नहीं तो उस डीलर पर कार्रवाई की जाएगी. डीलरों का पैसा नहीं मिलने पर सभी डीलरों ने एमओ से शिकायत की. उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द आप लोगों का भी पैसा मिल जाएगा. 6 जून से 15 जून तक सभी डीलरों को राशन उपलब्ध करा दी जाएगी. जुलाई तक का राशन 2 से 3 दिनों के अंदर राशन मिलना शुरू हो जाएगा. मौके पर डीलर एसोसिएशन की ओर से अनवर अली, जयप्रकाश सिन्हा, संतोष कुमार सिंह, मोहम्मद सुल्तान, संजय, बास्कीनाथ यादव, जनार्दन यादव, शकील अहमद, विजय जायसवाल, कैलाश यादव, मोहम्मद नियाज, स्त्री में आदिलासा पोपली, अनीता दयाल, बरजान अली, बास्की यादव, मंतलाल पासवान, हन्नान शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सोमवार तक केवाइसी कंप्लीट करके दें सभी डीलर : एमओ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top