Hot News

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल हुआ युवक, छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा

होली चक गांव के पंकज पासवान उर्फ पंकज तबाही के पास से कट्टा व कारतूस बरामद ओबरा. सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का खुलेआम प्रदर्शन करना एक युवक को महंगा पड़ गया. खुदवां थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया. वैसे गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ही होली चक गांव निवासी शुभग पासवान के 20 वर्षीय पुत्र पंकज पासवान उर्फ पंकज तबाही के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है. दरअसल यह कार्रवाई औरंगाबाद पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को प्राप्त एक वीडियो के वायरल होने के बाद की गयी. वीडियो में एक युवक अवैध हथियार के साथ नजर आ रहा था, जिसे लेकर पुलिस ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया. खुदवां थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम के संज्ञान में आया, तत्काल उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल के निर्देश पर दाउदनगर एसडीपीओ अशोक दास के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआइटी) का गठन किया गया. टीम ने वायरल वीडियो की गहन जांच और तकनीकी सत्यापन की. जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान पंकज पासवान के रूप में की गयी. पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुदवां थाना क्षेत्र अंतर्गत होलीचक गांव में अभियुक्त के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अभियुक्त के पास से एक कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया. बरामद हथियार और कारतूस को विधिवत जब्त करते हुए अभियुक्त को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद उसे थाना लाया गया. मामले में खुदवां थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में भय और असुरक्षा का माहौल भी पैदा करता है. ऐसे मामलों में पुलिस किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी. औरंगाबाद पुलिस लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखे हुए है और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल हुआ युवक, छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top