Hot News

सोशल मीडिया बना हथियार: बच्चे की फोटो से ‘डिजिटल किडनैपिंग’, परिजनों से वसूले 50 हजार

सुजीत पाठक/मोतीहारी/बिहार: शहर के आजाद नगर मोहल्ला से लापता हुए एक शिशु का सोशल मीडिया पर तस्वीर देख बदमाशों ने उसके परिजनों से फिरौती में 50 हजार रूपये वसूल लिया. परिजनों ने अपने गुमशुदा शिशु की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी. अपने घर का दो मोबाइल नम्बर के साथ एक संदेश भी डाला था, जिसमें लिखा था कि अगर यह बच्चा कही दिखे तो उक्त नम्बर पर सूचना दे. इसका फायदा बदमाशों ने उठाया. 

सोशल मीडिया तस्वीर लेकर किया एडिट 

बदमाशों ने सोशल मीडिया से शिशु की तस्वीर लेकर उसे एडिट किया, उसके गर्दन पर चाकू रखा तस्वीर बना परिजनों के पास व्हाट्सएप पर भेजा. उनसे कहा कि बच्चा हमलोगों के पास है.उनके शिशु की हुबहु आवाज में बात भी करायी, उसके बाद कहा कि एक लाख की फिरौती दो,वरना तुम्हारे शिशु को मार देंगे. 

परिजनों से लिए 50 हजार रुपए 

घबराये परिजनों ने बदमाशों की बात पर यकीन कर लिया. उनके बताये गये यूपीआई नम्बर पर तत्काल 50 हजार रूपये भी डाल दिया.उसके अगले ही दिन एक दुसरे मोबाइल नम्बर से परिजनों के पास फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि अपका बच्चा हमारे पास सुरक्षित है, आकर ले जाये. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मुजफ्फरपुर पहुंच शिशु को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. बच्चा को रोते-बिलखते देख एक ठेला वाले ने अपने पास रखा था. 

पुलिस ने बताया पूरा मामला  ? 

सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ढाका चंदनबाड़ा के मूल निवासी वह शहर के आजाद नगर मानसपुरी में रहने वाले परवेज आलम का भतीजा आरिफ आलम (13) शनिवार शाम घर से आधा किमी दूर स्पोर्ट्सने गया. उसके बाद वापस नहीं लौटा.परिजनों ने गुमशुदगी या किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए नगर थाने में आवेदन दिया. आरिफ की खोजबीन के लिए परिजनों ने ई-रिक्सा पर शहर में माइकिंग भी करायी. 

उसकी तस्वीर के साथ अपना मोबाइल नम्बर भी सोशल मीडिया पर डाला था. पहले तो उनके एक पड़ोसी ने फोन कर कहा कि आरिफ मेरे पास है.उसके बाद आरिफ की मां व उसके चाचा के मोबाइल पर अंजान नम्बरों से प्लेन व व्हाट्सएप कॉल कर बदमाश फिरौती की मांग करने लगे थे. छापेमारी में सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार, नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, दारोगा सतीश कुमार के अलावा सशस्त्र बल शामिल थे. 

Also read: SDM के प्रशासनी आवास के रास्ते मंदिर में घुसे चोरों ने उड़ाया करोड़ों का पेड़

आरिफ के पिता कतर में मजदूरी करते है. बदमाशों ने जिस अकाउंट में फिरौती का 50 हजार रूपया डलवाया है, वह अकाउंट हैदराबाद के किसी व्यक्ति का है. सदर डीएसपी ने बताया कि अकाउंट होल्डर की पहचान की जा रही है. इसके लिए हैदराबाद पुलिस से भी सम्पर्क किया जा रहा है. यह साइबर फ्रॉडों की करतूस लग रही है. डिजीटल ऑरेस्ट कर परिजनों से 50 हजार रूपये की ठगी की है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

The post सोशल मीडिया बना हथियार: शिशु की फोटो से ‘डिजिटल किडनैपिंग’, परिजनों से वसूले 50 हजार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top