संवाददाताा, जामताड़ा. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिला परिवहन कार्यालय की ओर से विभिन्न जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. बुधवार को अनुमंडल कार्यालय से यज्ञ मैदान तक सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभातफेरी निकाली गयी. इसमें बड़ी संख्या में स्कूली शिशु शामिल हुए. प्रभातफेरी को अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. गांधी मैदान में रुककर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. एसडीओ अनंत कुमार ने जिलेवासियों से सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की. कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनायें. कहा कि योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नेक नागरिकों को प्रशासन द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाता है. उन्हें किसी भी प्रकार की गवाही या कोर्ट–कचहरी के लिए बाध्य नहीं किया जाता है. वहीं डीटीओ मुकेश कुमार ने लोगों को यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने की बात कही. मौके पर सड़क सुरक्षा टीम के प्रबंधक तौसीफ जलीली, सतीश कुमार सिंह, माज आलम, विमलेश कुमार मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

