Hot News

स्कूली वैन चालकों ने ऑटो संघ के विरोध का किया समर्थन, अधिकतर स्कूलों के लिए नहीं चले वैन

फोटो है

संवाददाता, पटना ऑटो व इ-रिक्शा चालकों के प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए अधिकतर स्कूलों के वैन चालकों ने भी स्कूलों में वैन के परिचालन को बंद रखा. इससे अभिभावकों को स्वयं ही बच्चों को स्कूल छोड़ने व लाने के लिए जाना पड़ा. गांधी मैदान स्थित सेंट जेवियर्स हाइस्कूल के पास शिशु के इंतजार में खड़े अभिभावकों ने बताया कि इस नियम के लागू होने से काफी परेशानी हो रही है. स्कूली ऑटो व इ-रिक्शा पर रोक लगने के कारण शिशु को रोज स्कूल छोड़ने आना पड़ेगा. बस या वैन शहर की सभी गलियों में आ नहीं पाते हैं. इससे अब खुद ही स्कूल छोड़ने व घर पहुंचाने का विकल्प बचा है. बच्चों को पढ़ाने के लिए अब नौकरी तो नहीं छोड़ सकते हैं. वहीं स्कूल के गेट पर खड़े दूसरे अभिभावक ने बताया कि बिहार प्रशासन को इस नियम पर पूर्ण विचार करना चाहिए. स्कूल वैन हमारे मुहल्ले में नहीं घुस सकती है.

दोगुनी हो गयी परेशानी

रोज नौकरी के बीच में बच्चों को स्कूल से पहुंचाने व घर लाना असंभव हो रहा है. इसके अलावा स्कूली वैन भी ऑटो व इ-रिक्शा वालों के समर्थन में बंद हैं. इससे परेशानी दोगुनी हो गयी है.

– विकास, अभिभावक बिहार प्रशासन ने बिना किसी अल्टीमेटम के ऑटाे व इ-रिक्शा को स्कूल में चलने से प्रतिबंध लगा दिया. यह निर्णय लगाने से पहले अभिभावकों की समस्या से भी अवगत होना चाहिए था. साथ ही प्रशासन ने ऑटो चालकों को अपग्रेडेशन का समय भी नहीं दिया है.

– शुभम, अभिभावक

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post स्कूली वैन चालकों ने ऑटो संघ के विरोध का किया समर्थन, अधिकतर स्कूलों के लिए नहीं चले वैन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top